1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी 'पगला' गए है: साक्षी महाराज

राहुल गांधी 'पगला' गए है: साक्षी महाराज

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2015 06:11 pm IST,  Updated : May 01, 2015 06:19 pm IST

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'पगला' कह डाला। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने

मोदी 'कृष्ण',  राहुल...- India TV Hindi
मोदी 'कृष्ण', राहुल 'पागल' है: साक्षी महाराज

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'पगला' कह डाला। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें भगवान क्रष्ण का दर्जा दिया है।

साक्षी महाराज ने एटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की इन दिनों किसानों के बीच सक्रियता को लेकर जमकर हमला बोला।

साक्षी ने राहुल पर बरसते हुए कहा कि राहुल गांधी पगला गए हैं। उन्हें राजनीति की एबीसीडी तक नहीं पता है। राहुल गेहूं और जौ के बीच अंतर तक नहीं जानते।

साक्षी ने इस दौरान नेपाल में राहत और बचाव अभियान के लिए मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और भूकंप पीड़ित नेपाल की तुलना द्रौपदी से कर डाली।

मोदी के विषय में साक्षी महाराज ने कहा कि, "मोदी ने नेपाल को कुछ ऐसे बचाया है जैसे कृष्ण ने द्रौपदी को बचाया था।"

साक्षी महाराज ने कहा, 'महाभारत काल में जब द्रौपदी चिल्ला रही थी कि दौड़ो गिरधारी, मेरी साड़ी खिंची जाती है, तब एक पल की भी देरी गिरधारी ने नहीं लगाई और द्रौपदी की लाज रखी। इसी प्रकार मुझे लगता है कि भगवान कृष्ण की तरह मोदी जी ने नेपाल को संभालने का काम किया है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत