1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम ने लगाई अखिलेख को फटकार,"मैं नहीं होता तो नहीं बनते सीएम"

मुलायम ने लगाई अखिलेख को फटकार,"मैं नहीं होता तो नहीं बनते सीएम"

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 09:00 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 09:00 am IST

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने सीएम अखिलेश यादव की जमकर फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकताओं को जमकर बरसे और कहा कि चापलूसी करना बंद करें।

mulayam singh- India TV Hindi
mulayam singh

नई दिल्ली: पिछले एक सप्ताह से यूपी के सबसे सियासी परिवार में घमासान चल रहा है। रोज कोई न कोई नया बयान, नया मुद्दा उठकर सामने आ रहा है। रुठने मनाने का सिलसिला, इस्तीफा देने और स्वीकार न करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने सीएम अखिलेश यादव की जमकर फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकताओं को जमकर बरसे और कहा कि चापलूसी करना बंद करें।

कार्यकर्ताओं को साफ तौर में कह दिया है कि पार्टी में लोकतंत्र है किसी की भी मनमानी नहीं चलेगी।

मेरी वजह से ही अखिलेश बने सीएम

मुखिया मुलायम सिंह ने सीएम अखिलेश सिह यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर में न होता तो अखिलेश सीएम न होते। इससे पहले ही मुलायम सिंह कह चुके है कि शिवपाल सिंह नहीं चाहते थे कि अखिलेश सीएम की कुर्सी में बैठे। जिसके कारण ही अखिलेश अपने चाचा से दुश्मनी रखते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत