1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय राउत ने पूछा, 'क्या भाभीजी के पापड़ खाकर ठीक हुए इतने सारे लोग?'

संजय राउत ने पूछा, 'क्या भाभीजी के पापड़ खाकर ठीक हुए इतने सारे लोग?'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 12:47 pm IST

राउत ने कहा कि मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि इतने सारे लोग आखिर कोरोना से रिकवर कैसे हुए? क्या लोग भाभीजी के पापड़ खाकर ठीक हो गए?

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut Image Source : PTI

मुंबई। अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र के सांसद संजय राउत आज राज्य सभा में महाराष्ट्र सरकार की आलोचना पर भड़क गए। महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना की बात उठने के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार का बचाव करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना से रिकवरी करने वालों की संख्या बढ़ी है।  राउत ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के 'भाभीजी के पापड़' पर भी तंज कसा। राउत ने कहा कि मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि इतने सारे लोग आखिर कोरोना से रिकवर कैसे हुए? क्या लोग भाभीजी के पापड़ खाकर ठीक हो गए? 

गौरतलब है कि राउत कोरोना वायरस के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन के बयान पर बहस के दौरान बोल रहे थे। बता दें कि कोविड-19 के मामले में महाराष्ट्र ने भारत में सबसे आगे है। कोरोना से निपटने में राज्यों की स्थिति की चर्चा करते हुए राउत ने धारावी का हवाला देते हुए कहा कि वह ये तथ्य इसलिए बता रहे हैं क्योंकि बीते दिनों सदन में सांसदों ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि उनकी मां और भाई भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कोरोना से बहुत सारे लोग रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा आज धारावी में स्थिति काफी नियंत्रण में है। डब्ल्यूएचओ ने भी इस मामले में बीएमसी की तारीफ की है। 

महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23,365 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 मामले बढ़ने के मद्देनजर नागपुर शहर में इस महीने के बाकी बचे दो हफ्तों के दौरान शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में महामारी के चलते एक दिन में 474 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में एक कुल 17,559 लोगों ने महामारी को मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत