गुवाहाटी: असम में सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने दस मंत्रियों के साथ शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। सोनोवाल के बाद हिमंता बिस्वा शर्मा समेत 10 और मंत्रियों ने शपथ थी।
इस समारोह का आयोजन गुवाहाटी के खानापाड़ा ग्राउंड में किया गया। बता दें कि असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मोदी सरकार के कई मंत्रियों सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम तरुण गोगोई भी मंच पर दिखे। सुरक्षा के भी बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए।
यह भी पढ़ें-
- सर्बानंद सोनोवाल: स्टूडेंट यूनियन से देश के खेल मंत्री बनने तक का सफर
- जीत के बाद सोशल मीडिया पर छा गईं अंगूरलता, जानिए रामगोपाल वर्मा ने क्या कहा
सोनोवाल कैबिनेट में हिमंता बिस्वा भी शामिल हैं। बीजेपी कोटे के 6 और सहयोगी दलों के 4 मंत्रियों ने सोनोवाल के साथ शपथ ली। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी को 60 सीटें मिली है, असम गण परिषद (AGP) को 14 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 12 सीटें मिली हैं।
कौन हैं सर्बानंद सोनोवाल?
- सर्बानंद सोनोवाल का जन्म 31 अक्टूबर 1962 को असम के डिब्रूगढ़ में हुआ
- 1992 से 1999 तक ऑल इंडिया असम स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे
- 2001 में पहली बार असम गण परिषद के टिकट पर विधायक बने
- असम के गृहमंत्री के तौर पर सख्त छवि के लिये पहचान बनी
- 2004 में पहली बार डिब्रूगढ़ से सांसद बने, 2011 तक असम गण परिषद के सदस्य रहे
- 8 फरवरी 2011 को बीजेपी की सदस्यता ली, 2012 में नितिन गडकरी ने असम बीजेपी का अध्यक्ष बनाया
- लखीमपुर लोकसभा सीट से सांसद भी हैं, सोनोवाल को असम का जातीय नायक कहा जाता है। बैडमिंटन और फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी हैं
- बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सख्त रुख, बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला सुप्रीम कोर्ट तक लेकर गये
आगे की स्लाइड में पढ़िए सोनोवाल कैबिनेट में कौन-कौन शामिल है?