1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सेक्स सीडी विवाद: रमन सिंह ने कहा सीबीआई जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे

सेक्स सीडी विवाद: रमन सिंह ने कहा सीबीआई जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2017 07:01 am IST,  Updated : Oct 30, 2017 07:02 am IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर सत्ता के लिए तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि...

Sex CD controversy: Raman Singh said all facts will come...- India TV Hindi
Sex CD controversy: Raman Singh said all facts will come from CBI inquiry

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर सत्ता के लिए तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के एक मंत्री से जुड़े सेक्स सीडी विवाद की सीबीआई जांच की सिफारिश की है और इससे सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। (35A पर फैसला आने से पहले अलगाववादियों की धमकी, कहा फलस्तीन जैसी स्थिति पैदा होगी)

सिंह ने अपने आधिकारिक आवास पर संवाददाताओं से कहा, हम कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि कांग्रेस सत्ता के लिए ऐसी तुच्छ राजनीति करेगी। हम भी राजनीति में है और इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं। हमारी पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए अनैतिक कार्य करने के बारे में नहीं सोच सकती।

राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मुनत से कथित तौर पर जुड़े सेक्स सीडी विवाद की कल सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री ने कहा, सभी तथ्यों का खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत