1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अजित पवार को शरद पवार ने किया माफ, पार्टी में नहीं बदला है स्थान: नवाब मलिक

अजित पवार को शरद पवार ने किया माफ, पार्टी में नहीं बदला है स्थान: नवाब मलिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2019 11:24 am IST,  Updated : Nov 27, 2019 11:24 am IST

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जब नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेने के लिए पहुंच रहे थे तो उस समय विधानसभा में अजित पवार का उनकी चचेरी बहन और शरद पवार के बेटी सुप्रिया सुले ने गले लगाकर स्वागत किया, हालांकि दोनो जब एक दूसरे के गले मिले तो एक दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे थे

Sharad Pawar forgives Ajit pawar says Nawab Malik- India TV Hindi
Sharad Pawar forgives Ajit pawar says Nawab Malik Image Source : AJIT PAWAR TWITTER

मुंबई। अपने चाचा शरद पवार के साथ बगावत करके भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार को उनके चाचा ने अब माफ कर दिया है, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बुधवार को यह बयान दिया। नवाब मलिक ने बताया कि यह एक पवार का मसला था और शरद पवार ने उन्हें (अजित पवार) को माफ कर दिया है। नवाब मलिक ने यह भी बताया कि अजित पवार अभी भी पार्टी में बने हुए हैं और पार्टी में उनका स्थान नहीं बदला है। 

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जब नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेने के लिए पहुंच रहे थे तो उस समय विधानसभा में अजित पवार का उनकी चचेरी  बहन और शरद पवार के बेटी सुप्रिया सुले ने गले लगाकर स्वागत किया, हालांकि दोनो जब एक दूसरे के गले मिले तो एक दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे थे। 

अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ बगावत करके भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था और भारतीय जनता पार्टी को एनसीपी विधायकों का समर्थन पत्र देकर खुद उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी, अजित पवार के साथ देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन जब अजित पवार के साथ के विधायकों को जब शरद पवार ने अपने पास बुला लिया तो अजित पवार अकेले पड़ गए और उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायक भी नहीं बचे और मजबूर होकर उन्हें और देवेंद्र फडणवीस को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत