1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में सरकार गठन के गतिरोध के बीच शरद पवार ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा- पता नहीं कि आगे क्या होगा

महाराष्ट्र में सरकार गठन के गतिरोध के बीच शरद पवार ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा- पता नहीं कि आगे क्या होगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 07:57 pm IST

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए सोमवार को कहा कि पता नहीं कि आगे क्या होगा।

Sharad Pawar, Sonia Gandhi, Maharashtra- India TV Hindi
Sharad Pawar meets Sonia Gandhi amid political stalemate in Maharashtra (File Photo) Image Source : AGENCY

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए सोमवार को कहा कि पता नहीं कि आगे क्या होगा। पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह भी कहा कि कांग्रेस-राकांपा गठबधंन को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और सरकार बनाने की जिम्मेदारी भाजपा और उसके सहयोगी दलों की है। 

Related Stories

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द ही सोनिया गांधी से फिर मुलाकात करेंगे और उनसे राज्य के राजनीतिक हालात के बारे में चर्चा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक बार फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है, लेकिन पता नहीं आगे क्या होगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा एवं शिवसेना के बीच ‘बार्गेनिंग गेम’ चल रहा है तो उन्होंने कहा कि यह ‘बार्गेनिंग गेम’ नहीं, बल्कि ‘सीरियस गेम’ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत