1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार का नाम राष्ट्रपति पद के लिए रखा जाना चाहिए: संजय राउत

शरद पवार का नाम राष्ट्रपति पद के लिए रखा जाना चाहिए: संजय राउत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 12:03 pm IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीम शरद पवार को राष्ट्रपति बनाए जाने की वकालत की है

Sharad Pawar's name should be considered for President's post says Sanjay Raut- India TV Hindi
Sharad Pawar's name should be considered for President's post says Sanjay Raut

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीम शरद पवार को राष्ट्रपति बनाए जाने की वकालत की है। संजय राउत ने कहा है कि 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों की तरफ से शरद पवार का नाम राष्ट्रपति पद के लिए रखा जाना चाहिए। शरद पवार की वजह से ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना को समर्थन दिया है। संजय राउत ने कहा है कि शरद पवार एक वरिष्ठ राजनेता हैं और 2022 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए उनका नाम राष्ट्रपति पद के लिए रखा जाना चाहिए।

संजय राउत ने यह दावा भी किया है कि 2022 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए किसी एक तरफ पर्यापप्त संख्याबल हो जाएगा। हाल ही में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में शरद पवार की पार्टी के नेताओं को कई मलाईदार मंत्रालय मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत