1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आडवाणी की आपातकाल संबंधी टिप्पणी को लेना चाहिए गंभीरता से: पवार

आडवाणी की आपातकाल संबंधी टिप्पणी को लेना चाहिए गंभीरता से: पवार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2015 10:26 am IST,  Updated : Jun 22, 2015 10:28 am IST

सांगली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 'राकांपा' अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आपातकाल जैसी स्थिति बनने की संभावना की टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।       पवार

आडवाणी की आपातकाल...- India TV Hindi
आडवाणी की आपातकाल संबंधी टिप्पणी को लेना चाहिए गंभीरता से: पवार

सांगली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 'राकांपा' अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आपातकाल जैसी स्थिति बनने की संभावना की टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

     
पवार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, जब आडवाणी जैसे दर्जे का व्यक्ति, जो कभी भाजपा में शिखर पर रहा हो, इस प्रकार के बयान देता हो तो उसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
     
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, जब आडवाणी जैसे लोग आपातकाल के बारे में कुछ कहते हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें इसके बारे में कुछ आशंकाएं हैं।
     
आडवाणी ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था, लोकतंत्र को कुचलने वाली ताकतें मजबूत हैं....मुझे इसका (आपातकाल का) भरोसा नहीं है कि यह फिर नहीं हो सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत