1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओबामा से मोदी की मुलाकात का अब कोई फायदा नहीं होने वाला: पवार

ओबामा से मोदी की मुलाकात का अब कोई फायदा नहीं होने वाला: पवार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2016 07:55 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 10:55 am IST

बराक ओबामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को ज्यादा तवज्जो न देते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि इस कवायद से कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि राष्ट्रपति पद पर ओबामा का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है।

narendra modi and barack obama- India TV Hindi
narendra modi and barack obama

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को ज्यादा तवज्जो न देते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि इस कवायद से कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि राष्ट्रपति पद पर ओबामा का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है।

देश के कई हिस्सों में सूखे के हालात के वक्त मोदी के बार-बार विदेश जाने पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने पिछले दो साल में अपना आकर्षण खो दिया है।

Also read: भारत-अमेरिका संबंधों पर PM के नजरिये को US ने दिया 'मोदी सिद्धांत' का नाम

एनसीपी के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, देखिए, मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बार-बार विदेश जा रहे हैं। वह ओबामा से बार-बार मुलाकात करते हैं, जबकि राष्ट्रपति पद पर ओबामा के दिन गिने-चुने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात का कोई फायदा नहीं होने वाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।