1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशि थरुर ने रवि शंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया

शशि थरुर ने रवि शंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2018 10:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 10:42 pm IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor

तिरूवनंतपुरम: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। थरूर ने इससे पहले कानून एवं आईटी मंत्री प्रसाद को कानूनी नोटिस भेजा था और उन्हें "हत्या का आरोपी" कहने के लिए "बिना शर्त माफी" मांगने को कहा था।यह शिकायत तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर की गई। 

Related Stories

थरूर ने शिकायत में कहा कि पुष्कर मामले में जांच पूरी हो गयी है और दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दायर की थी जिसमें उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 और 498 ए के तहत आरोप लगाया गया है।थरूर ने कहा कि "अंतिम रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि मृतका की मौत हत्या थी।"

उन्होंने आरोप लगाया कि "बाहरी शक्ति केंद्रों से काफी दबाव होने के बाद" दिल्ली पुलिस ने पुष्कर की मौत के वर्षों बाद उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह "उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश’’ है। तिरुवनंतपुरम के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रसाद ने 28 अक्टूबर को अपने संवाददाता सम्मेलन का दो मिनट 18 सेकंड का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसमें "झूठे, असत्य, दुर्भावनापूर्ण और अत्यधिक अपमानजनक बयान’’थे। प्रसाद ने नोटिस के जवाब में अपने ट्वीट का बचाव करते हुए कहा था कि यह अपमानजनक नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत