1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के ऑफिस पर छापेमारी की टाइमिंग को लेकर शत्रुघ्न ने उठाए सवाल

केजरीवाल के ऑफिस पर छापेमारी की टाइमिंग को लेकर शत्रुघ्न ने उठाए सवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 16, 2015 09:10 am IST,  Updated : Dec 17, 2015 11:33 am IST

बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफिस पर सीबीआई के छापे की कड़ी निंदा की है।

Shatrughan Sinha- India TV Hindi
Shatrughan Sinha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफिस पर सीबीआई के छापे की कड़ी निंदा की है। पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने छापेमारी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुये कहा कि मैं आश्चर्य में हूं किसने ऐसी कार्रवाई करने की सलाह दी थी। जबकि संसद का सत्र चल रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ जन नेता ही नहीं होता है, लोग उसे पसंद भी करते हैं। शत्रुघ्न ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए, अपने ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। शत्रुघ्न ने कहा कि मैं हमारे एक्शन हीरो प्रधानमंत्री के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री की भाषा से समहमत नहीं हूं मगर ये देखना होगा कि ये सब कैसे और किसने शुरू किया।

 

राजनीति में टाइमिंग ही सबकुछ है छापेमारी के लिए यकीनन ये सही वक्त नहीं था उम्मीद और प्रार्थना यही है कि ये हमपर उल्टा न पड़ जाए, मैं हैरान हूं कि वार करने की सलाह किसने दी, वो भी तब जब संसद सत्र चल रहा था। वो मुख्यमंत्री न सिर्फ मशहूर है बल्कि जनता उसे चाहती भी है। ऐसे मौके पर जो लोग हमारी पार्टी और पार्टी नेतृत्व के लिए शर्मिंदगी की वजह बने हैं उन्हें सदबुद्धि आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।