1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP सरकार की नाकामियों को बेनकाब करने के लिए माकन का साथ देंगी शीला

AAP सरकार की नाकामियों को बेनकाब करने के लिए माकन का साथ देंगी शीला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2018 11:17 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 11:17 pm IST

आप के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव की संभावना जताई जा रही है और इसी वजह ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को साथ लाया है...

sheila dikshit- India TV Hindi
sheila dikshit

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आप सरकार के 14 फरवरी को तीन साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उसकी कथित नाकामियों का खुलासा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

दरअसल, आप के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव की संभावना जताई जा रही है और इसी वजह ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को साथ लाया है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘माकन ने हाल ही में शीला से उनके निजामुद्दीन स्थित आवास में मुलाकात की थी और पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उपचुनाव होने की स्थिति में उनके साथ प्रचार करने पर सहमति जताई थी।’’

माकन ने यह भी कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस में शीला की और अधिक सक्रिय भूमिका का अनुरोध करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम दिल्ली का गौरव फिर से हासिल करने के लिए साथ मिल कर काम करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत