1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा के स्पोर्ट में शिवसेना, पीएम से की जांच की मांग

सुषमा के स्पोर्ट में शिवसेना, पीएम से की जांच की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2015 01:20 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 01:23 pm IST

मुंबई: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भाजपा से अपदस्थ करने के लिए एक राजनीतिक खेल के तहत निशाना बनाये जाने का दावा करते हुए शिवसेना ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना

सुषमा के स्पोर्ट में...- India TV Hindi
सुषमा के स्पोर्ट में शिवसेना, पीएम से की जांच की मांग

मुंबई: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भाजपा से अपदस्थ करने के लिए एक राजनीतिक खेल के तहत निशाना बनाये जाने का दावा करते हुए शिवसेना ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए तथा यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश देना चाहिए कि वह कौन है जो सुषमा की साफ सुथरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहता है।

घोटाले आरोपों में घिरे पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी की यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद को लेकर विवादों में घिरीं सुषमा स्वराज के समर्थन में शिवसेना पूरी तरह से उतर आई है। 

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस निर्जीव है और इसकी प्रतिक्रिया बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती लेकिन इसके पंखों को उड़ान देने की कोशिश कौन कर रहा है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा, कांग्रेस पार्टी ऐसे हंगामा मचा रही है जैसे सुषमा ने गिरफ्तार भगोड़े सरगना दाउद इब्राहिम या कसाब को जमानत लेने में मदद कर दी हो । इस विवाद को मीडिया का एक तबका हवा दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह अत्यावश्यक है कि वह यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे कि सुषमा के 35-40 साल की साफ सुथरी राजनीतिक छवि पर कौन कीचड़ उछालना चाह रहा है। 

पार्टी ने आरोप लगाया है सुषमा के ईद गिर्द विवाद और सवालों के घेरे का निर्माण कर उन्हें भाजपा से अपदस्थ करने का खेल एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र लगता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत