1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जरूरी नहीं कि हम BJP के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन दें: शिवसेना

जरूरी नहीं कि हम BJP के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन दें: शिवसेना

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 04:10 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद शिवसेना ने सोमवार को कहा कि कोविंद के समर्थन को लेकर वह वचनबद्ध नहीं है।

Sanjay Raut | PTI File Photo- India TV Hindi
Sanjay Raut | PTI File Photo

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद शिवसेना ने सोमवार को कहा कि कोविंद के समर्थन को लेकर वह वचनबद्ध नहीं है। (पढ़ें: जानिए कौन हैं BJP की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद)

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के राज्यपाल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बातचीत की। राउत ने कहा, ‘शाह ने उन्हें (ठाकरे) भाजपा की पसंद से अवगत कराया और कोविंद की उम्मीदवारी के पक्ष में शिवसेना का समर्थन मांगा।’ ठाकरे अपने पहले के रुख पर अटल रहे कि अंतिम फैसला लेने से पहले मुद्दे पर चर्चा के लिए वह शिवसेना की बैठक बुलाएंगे। 

उद्धव ने रविवार को शाह के साथ बैठक के दौरान कहा था कि शिवसेना तभी कोई फैसला लेगी, जब भाजपा उम्मीदवार का नाम जाहिर करेगी। राउत ने दोहराया कि शिवसेना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत या कृषि वैज्ञानिक एम.एस.स्वामीनाथन को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने को इच्छुक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत