1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या सपा में वापसी के लिए तैयार हैं शिवपाल? दिया ये बयान

क्या सपा में वापसी के लिए तैयार हैं शिवपाल? दिया ये बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 06:04 pm IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर एक हो जाएं और इसके लिए वह त्याग करने को भी तैयार हैं। 

shivpal singh yadav on merger with samajwadi party । क्या सपा में वापसी के लिए तैयार हैं शिवपाल? दिय- India TV Hindi
क्या सपा में वापसी के लिए तैयार हैं शिवपाल? दिया ये बयान Image Source : PTI

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के दो फाड़ हो चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अलग दल बना चुके हैं, जिसका नुकसान 'सैफई के यादव कुनबे' को झेलना पड़ा है। लोकसभा चुनाव के बाद ये ही ये बातें उठती रही हैं कि दोनों दलों को फिर से एक हो जाना चाहिए। अब शिवपाल सिंह यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर एक हो जाएं और इसके लिए वह त्याग करने को भी तैयार हैं। शिवपाल ने इटावा में संवाददाताओं से कहा, ''देखिये हम चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर से एक हो जाएं । इसके लिए हमने तो पूरा त्याग करने के लिए कह ही दिया है।''

उन्होंने हिन्दी में ट्वीट कर यह बात कही। शिवपाल ने चौधरी चरण सिंह कालेज में ध्वजारोहण किया। शिवपाल ने सपा से अलग होकर अक्टूबर 2018 में नयी पार्टी बनायी थी। अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष बनने के बाद जनवरी 2017 में यादव परिवार की कलह खुलकर सामने आ गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत