1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'चीन से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए': सामना

'चीन से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए': सामना

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2015 10:44 am IST,  Updated : May 18, 2015 10:49 am IST

नई दिल्ली: शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के ज़रिये चीन पर निशाना साधा है। 'सामना' में जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है वंही दूसरी तरफ कहा है कि चीन की हमेशा

'चीन से थोड़ा संभल कर...- India TV Hindi
'चीन से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए': सामना

नई दिल्ली: शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के ज़रिये चीन पर निशाना साधा है। 'सामना' में जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है वंही दूसरी तरफ कहा है कि चीन की हमेशा से ही पीठ पर खंजर मारने की आदत रही है।

"चीन एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता है, वंही दूसरी तरफ दुनिया के नक्शे में कश्मीर और अरुणाचल को भारत का हिस्सा नहीं दिखाता है।"

शिवसेना ने 'सामना' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्भय प्रधानमंत्री बताया गया है, साथ ही यह नसीहत भी दी है कि चीन से थोडा संभल कर रहना चाहिए...क्योंकि की चीन हमेशा से ही धोखा देता रहा है।

'सामना' में यह मुद्दा भी उठाया गया है कि चीन के साथ 24 मामलो पर चर्चा की गयी लेकिन उसमे सिमा विवाद को लेकर कोई भी चर्चा नहीं गयी।

"जिस गर्मजोशी के साथ मोदी का स्वागत किया गया है उससे हर भारतीय खुश है लेकिन चीन से मोदी को संभल कर रहना होगा। चीन आज भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा है साथ ही पाकिस्तान को भी पाल रहा है।"

शिवसेना ने मांग की है की चीन पाकिस्तान पर अपनी भूमिका साफ़ करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों के दौरे पर हैं और आज यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण कोरिया पहुं चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।