1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संप्रग और राजग सरकारें एक-दूजे के विपरीत : स्मृति ईरानी

संप्रग और राजग सरकारें एक-दूजे के विपरीत : स्मृति ईरानी

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 10:01 pm IST,  Updated : May 30, 2015 10:01 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रही है, जबकि इसकी पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार इसके ठीक उलट

संप्रग और राजग...- India TV Hindi
संप्रग और राजग सरकारें एक-दूजे के विपरीत : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रही है, जबकि इसकी पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार इसके ठीक उलट थी। ईरानी ने कहा, "हम जीस तरह समन्वयकारी माहौल में सभी मंत्रालयों के साथ काम कर रहे हैं, ऐसा संप्रग सरकार के कार्यकाल में नहीं था।"

उन्होंने मोदी सरकार के रवैये को संप्रग सरकार से बिल्कुल उलट बताते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष का जश्न बंद कार्यालयों में मंत्रियों को रात्रिभोज देकर मनाया था, जबकि "हम अपने एक वर्ष के कार्यकाल को जनता से संवाद करते हुए मना रहे हैं और उनसे उनके सुझाव मांग रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत