1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम माधव का ‘आपका ISIS’ कमेंट हुआ वायरल

राम माधव का ‘आपका ISIS’ कमेंट हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2015 06:16 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 06:16 pm IST

सोशल मीडिया पर बीजेपी महासचिव राम माधव का वो वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश पत्रकार से कह रहे हैं ‘तुम्हारा ISIS’। RSS प्रचारक से बीजेपी में आए राम माधव आज

ram madhav- India TV Hindi
ram madhav

सोशल मीडिया पर बीजेपी महासचिव राम माधव का वो वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश पत्रकार से कह रहे हैं ‘तुम्हारा ISIS’।

RSS प्रचारक से बीजेपी में आए राम माधव आज प्रसारित अल जज़ीरा चैनल के मशहूर प्रोग्राम हेड टू हेड में बतौर मेहमान सवालों के जवाब दे रहे थे।

मेज़बान मेहदी हसन के ये पूछने पर कि कश्मीर समस्या सुलझाने के लिये उनकी सरकार के पास क्यों कोई ठोस दृष्टि नहीं है, माधव ने कहा, “आप बाक़ी और चीज़ों की चिंता कीजिये जो हो रही हैं। आपका ISIS परमाणु हथियारों पर कब्ज़ा कर सकता है।”

इस पर हसन ने फ़ौरन टोका और पूछा, ‘मेरा ISIS?’

माधव के कमेंट पर दर्शक उनकी हूटिंग करने लगे लेकिन उन्होंने  ISIS के ख़तरे पर बोलना जारी रखा।

लेकिन हसन भी इसी सवाल पर डटे रहे और उन्होंने फिर कहा, “लेकिन आपने कहा मेरा ISIS।”

इस पर नर्वस नज़र आ रहे माधव ने अपने कमेंट में सुधार करते हुए कहा, “आपका ISIS से मतलब ISIS परमाणु हथियारों पर कब्ज़ा कर सकता है, उसकी चिंता कीजिये।”

प्रोग्राम में सिर्फ यही ऐसा मौक़ा नहीं था जब माधव परेशानी में घिरे। वह पूरे शो के दौरान असहज दिख रहे थे। प्रोग्राम का टाइटल था ‘इज़ मोदीज़ इंडिया फ़्लर्टिंग विद फ़ैशिज़्म?’

इस प्रोग्राम में निताशा कौल और गौतम सेन भी मेहमान के रुप में मौजूद थे। सेन मोदी के सलाहकार रह चुके हैं।

जब कौल ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा कथित मानवाधिकार के हनन की बात की, सेन ने उन्हें पाकिस्तान का एजेंट कह दिया। कौल कश्मीरी पंडित हैं।

हसन ने माधव से 2002 में RSS द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बारे में पूछा जिसमें कहा गया था, ‘मुसलमानों को समझना चाहिये कि उनकी सुरक्षा बहुसंख्यक समुदाय की सद्भावना पर निर्भर करती है।

माधव ने कहा कि बयान का मतलब था कि दोनों समुदायों को सौहार्द के साथ मिलजुलकर रहने की ज़रुरत है और वो (हसन) बयान की ग़लत व्याख्या कर रहे हैं।

इस पर हसन ने पूछा, “अगर डेविड कैमरुन (ब्रिटैन के प्रधानमंत्री) कहें कि ‘ब्रिटिश हिंदुओं को समझना चाहिये कि उनकी सुरक्षा बहुसंख्यक समुदाय की सद्भावना पर निर्भर करती है, क्या आपको लगता ये उन्हें स्वीकार्य होगा? नहीं, वे स्वीकार्य नहीं करेंगे।”

माधव ने ये भी कहा कि भारत में ताज महल हिंदू संस्कृति का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।