1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया ने मुलाकात की गुजरात के पार्टी विधायकों से, कहा बीजेपी ने राज्य की अस्मिता दूषित की

सोनिया ने मुलाकात की गुजरात के पार्टी विधायकों से, कहा बीजेपी ने राज्य की अस्मिता दूषित की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 02:42 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज गुजरात के 43 पार्टी विधायकों ने मुलाकात की और कहा कि उन्हें गुजरात को महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए।

Sonia, Rahul- India TV Hindi
Sonia, Rahul

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज गुजरात के 43 पार्टी विधायकों ने मुलाकात की और कहा कि उन्हें गुजरात को महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल एवं गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भाषा को बताया कि राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत के बाद पार्टी विधायकों की सोनिया से यह पहली मुलाकात है। इस अवसर पर सोनिया ने पटेल को विजय दिलाने के लिए पार्टी विधायकों को बधाई दी। गोहिल ने कहा, सोनिया ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि जब सिद्धान्तों की लड़ाई लड़ी जाती है तो जनता का भी आशीर्वाद मिलता है। 

गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए सोनिया ने पार्टी विधायकों से कहा कि आप जिस एकजुटता के कारण अग्निपरीक्षा में पास हुए हैं, उसे बनाये रखें और आगे भी इसी तरह एकजुट रहकर कांग्रेस को विजयी बनायें। 

गोहिल के अनुसार सोनिया ने कहा कि पार्टी का मकसद सत्ता हथियाना नहीं है। गुजरात की अपनी अस्मिता है, महत्मा गांधी की भूमि की एक प्रतिष्ठा है। भाजपा के 25 साल के शासन में यह अस्मिता दूषित हुई है। सोनिया ने पार्टी विधायकों से कहा कि गुजरात महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बने, इसके लिए मेहनत की जानी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत