1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक-गोवा में खरीद फरोख्त का आरोप, संसद भवन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

कर्नाटक-गोवा में खरीद फरोख्त का आरोप, संसद भवन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 11:11 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 11:11 am IST

कांग्रेस के जो विधायक कल बीजेपी में शामिल हुए हैं वो अब दिल्ली पहुंच गए हैं और आज उनकी अमित शाह से मुलाकात होने वाली है। अब गोवा में कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं।

कर्नाटक-गोवा में खरीद फरोख्त का आरोप, संसद भवन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन- India TV Hindi
कर्नाटक-गोवा में खरीद फरोख्त का आरोप, संसद भवन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

नई दिल्ली: कर्नाटक और गोवा के मुद्दे पर संसद भवन में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। संसद भवन में विपक्षी दलों के प्रदर्शन में राहुल और सोनिया गांधी भी शामिल हुए। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कर्नाटक और गोवा में विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है। बता दें कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने विधायकों की बगावत से पहले ही परेशान थी, उसे गोवा में भी जोर का झटका लगा।

Related Stories

गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने गोवा में जिस शख्स को अपने विधायकों को संभाले रखने का जिम्मा सौंपा था वही नौ विधायकों को साथ लेकर बीजेपी में शामिल हो गया।

कांग्रेस के जो विधायक कल बीजेपी में शामिल हुए हैं वो अब दिल्ली पहुंच गए हैं और आज उनकी अमित शाह से मुलाकात होने वाली है। अब गोवा में कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत