1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. त्रिवेंद्र सिंह रावत की जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

त्रिवेंद्र सिंह रावत की जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 04:56 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हाल में हुई बैठक से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

Speculation of cabinet expansion intensified in Uttarakhand- India TV Hindi
Speculation of cabinet expansion intensified in Uttarakhand Image Source : @TSRAWATBJP

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हाल में हुई बैठक से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। रावत ने नयी दिल्ली में शुक्रवार को नड्डा से करीब 90 मिनट तक मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार समेत राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लंबित है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी दे दी है जो इस महीने के अंत तक हो सकता है। उत्तराखंड में फिलहाल नौ मंत्री हैं। तीन पद रिक्त हैं। 

राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 तक हो सकती है। भाजपा जब 2017 में राज्य में सत्ता में आई थी तो मुख्यमंत्री समेत 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। शुरुआत से ही दो मंत्री पद रिक्त रहे जबकि एक अन्य पद कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिछले साल खाली हो गया था। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में अटकलें सबसे पहले जून 2019 में शुरू हुई थीं जब पंत का कैंसर के कारण निधन हो गया था। हालांकि अटकलों पर जल्द ही विराम लग गया जब राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को वित्त तथा विधायी कामकाज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जो पंत के पास था। सूत्रों ने बताया कि सभी तीनों पद इस बार भर सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत