1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वेलिंगकर ने RSS के संस्थापक के बहाने साधा आला नेताओं पर निशाना

वेलिंगकर ने RSS के संस्थापक के बहाने साधा आला नेताओं पर निशाना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2016 07:19 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 07:19 am IST

RSS की गोवा इकाई के प्रमुख पद से हटाए गए सुभाष वेलिंगकर ने आरएसएस के बागियों का सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने कहा सरसंघचालक गलत हो सकते हैं, लेकिन संघ नहीं।

subhash velingkar target top rss leaders- India TV Hindi
subhash velingkar target top rss leaders

पणजी: RSS की गोवा इकाई के प्रमुख पद से हटाए गए सुभाष वेलिंगकर ने आरएसएस के बागियों का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उन्होंने संघ के संस्थापक के बी हेडगेवार को उद्धृत करते हुए शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरसंघचालक गलत हो सकते हैं, लेकिन संघ नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल विचारधारा को ही गुरू माना जाना चाहिए न कि किसी व्यक्ति को।

यहां बेमबोलिम में एक सभा को संबोधित करते हुए वेलिंगकर ने एक समानांतर संगठन बनाने के अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि कुछ नेता उन्हें अपनी शर्तों पर चलाना चाहते थे, लेकिन वे अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेंगे। वेलिंगकर को पिछले दिनों RSS की गोवा इकाई के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने आरएसएस गोवा प्रांत का गठन किया।

वेलिंगकर ने जोर देकर कहा, हम आखिरी सांस तक स्वयंसेवक रहेंगे। उन्होंने हेडगेवार की आत्मकथा को उद्धृत करते हुए कहा, सरसंघचालक गलत हो सकते हैं, लेकिन संघ नहीं।

उन्होंने कहा कि संघ ही इकलौता ऐसा संगठन है जहां उसकी विचारधारा ही उसका गुरू है। हम किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि भगवा झंडे को अपना गुरू मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी व्यक्ति से गलती हो सकती है लेकिन विचारधाराएं हमेशा मार्गदर्शक बनी रहती हैं।

सम्मलेन में भारतीय भाषा सुरक्षा मंच (BBSM) का समर्थन करने का संकल्प लिया गया। वेलिंगकर बीबीएसएम के समन्वयक हैं। BBSM स्कूलों में मराठी और कोंकणी जैसी क्षेत्रीय भाषा में स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन के मुद्दे को लेकर अभियान चला रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत