1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इटली गए राहुल पर सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, कहा- 'बाम्बिनो को नानी याद आ गई'

इटली गए राहुल पर सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, कहा- 'बाम्बिनो को नानी याद आ गई'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 03:48 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपने नानी के घर इटली गए हुए हैं...

subramanian swamy- India TV Hindi
subramanian swamy

नई दिल्ली: उत्तर पूर्व राज्यों में विधानसभा चुनावों में मिल रहे अनुकूल परिणामों से उत्साहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। स्वामी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘बाम्बिनो को नानी याद आ गई।’ बता दें कि इटली में बच्चों को बाम्बिनो कहा जाता है। राहुल गांधी इन दिनों अपने नानी के घर इटली गए हुए हैं और स्वामी ने इसी पर ट्वीट किया है।

त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक 2 दिन पहले इटली में अपनी नानी से मिलने गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव नतीजों से बड़ा झटका लगा है। तीनों राज्यों के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की कहीं भी सरकार बनती नहीं दिख रही है। एक राज्य में तो कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है और बाकी 2 राज्यों में वह सरकार बनाने से बहुत दूर है।

2 दिन पहले ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी 93 वर्षीय नानी के घर जा रह हैं। उन्होंने लिखा था कि अपनी यात्रा से अपनी नानी को ‘सरप्राइज’ देंगे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने राहुल गांधी को ही सरप्राइज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत