1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करती है: सुरजेवाला

कांग्रेस विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करती है: सुरजेवाला

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2016 03:47 pm IST,  Updated : May 19, 2016 06:17 pm IST

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है।

Randeep surjewala and Mukul Wasnik- India TV Hindi
Randeep surjewala and Mukul Wasnik

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है। पार्टी ने कहा है कि वह हार की वजहों पर मंथन करेगी। इस बीच, पार्टी नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि नतीजे प्रत्याशित थे।

उन्होंने कहा, "हमें इन्हीं नतीजों की उम्मीद थी। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारी हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे।" कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "हम विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करते हैं और विजेता पार्टियों को बधाई देते हैं।"

सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम लोगों की सेवा करते रहेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि इन राज्यों में नई सरकारें विकास पर ध्यान देंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।