1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सत्ता में आए तो गोहत्या पर प्रतिबंध

सत्ता में आए तो गोहत्या पर प्रतिबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2015 06:44 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 09:29 am IST

नई दिल्ली: गोहत्या पर जारी सियासी जंग दिनों दिन गहराती जा रही है। बीफ पर लालू यादव के तीखे बयान के बाद अब भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए सियासत को

सत्ता में आए तो...- India TV Hindi
सत्ता में आए तो गोहत्या पर बैन

नई दिल्ली: गोहत्या पर जारी सियासी जंग दिनों दिन गहराती जा रही है। बीफ पर लालू यादव के तीखे बयान के बाद अब भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए सियासत को और गर्मा दिया है। सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो गोहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गौरतलब है कि दादरी कांड के बाद से ही गोमांस पर सियासत गर्म है।

सुशील मोदी ने ट्वीट में क्या लिखा-

  • लालू प्रसाद कहते हैं की गौमांस वाली बात शैतान ने उनके मुंह से बुलबाई थी, अभी से उन पर शैतान हावी हो गया है तो आगे जाने क्या होगा
  • लालू प्रसाद वोट के लिए अपने बयान से करोड़ों गोपालकों का अपमान किया हैl
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पर तस्करी रोक कर हज़ारों गायों को कटने से बचाया। बिहार में सरकार बनी तो हम गोहत्या पर प्रतिबन्ध लगाएंगे।
  • भाजपा गोवंश की रक्षा कर गोपालकों का जीवन उन्नत बनाएगी।

लालू के साथ साथ नीतीश पर भी निशाना-

  • बिहार के युवाओं को लैपटाप-स्कूटी मिलते देखना नहीं चाहते लालूप्रसाद। वे तो अपने बेटों को विधायक व गरीब के बेटों को भैंस चराते देखना चाहते हैं
  • केजरीवाल, सोनिया एक मंच से प्रचार क्यों नहीं कर रहे? आखिर दोनों तो नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।