1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘कोयला घोटाले के आरोपी को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के लिए डाला था दबाव’

‘कोयला घोटाले के आरोपी को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के लिए डाला था दबाव’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2015 09:39 am IST,  Updated : Jul 22, 2015 09:49 am IST

नई दिल्ली: ललितगेट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुये कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा है कोयला घोटाले के

सुषमा स्वराज ने किया...- India TV Hindi
सुषमा स्वराज ने किया कांग्रेस पर पलटवार

नई दिल्ली: ललितगेट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुये कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा है कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बागरोदिया के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट बनाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मुझपर दबाव डाला।

सुषमा ने कहा कि वह आज सदन में उस कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा करेंगी। सदन में कांग्रेस नेता के नाम के खुलासे के बाद हंगामा मच सकता है।

ललित मोदी मामले में सुषमा स्वराज लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष उनका इस्तीफा मांग रहा है। मंगलवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के पहले दिन भी यही मामला उठा।

अग्ली स्लाइड में देखें सुष्मा स्वराज का Tweet

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत