1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘कोयला घोटाले के आरोपी को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के लिए डाला था दबाव’

‘कोयला घोटाले के आरोपी को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के लिए डाला था दबाव’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2015 09:39 am IST,  Updated : Jul 22, 2015 09:49 am IST

नई दिल्ली: ललितगेट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुये कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा है कोयला घोटाले के

सुषमा लोकसभा में अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष कह रहा है कि वह इस्तीफा देने के बाद सफाई दे। कांग्रेस ने ललित मोदी मामले को राज्यसभा में उठाया और निर्धारित कामकाज रोककर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

राज्यसभा की कार्यवाही बिना खास कामकाज के समय से पहले ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी क्योंकि विपक्ष सुषमा के साथ ही विभिन्न विवादों को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत