1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'विदेश मंत्री' सुषमा स्वराज की ट्विटर पर फिर से वापसी

'विदेश मंत्री' सुषमा स्वराज की ट्विटर पर फिर से वापसी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 09:49 am IST,  Updated : Jul 23, 2015 10:10 am IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज कल सुर्खियों में हैं। ख़बर थी कि सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से विदेश मंत्री हटा लिया है पर जैसे ही मीडिया पर यह खबर वायरल हुई,

ट्विटर पर फिर से लौटीं...- India TV Hindi
ट्विटर पर फिर से लौटीं 'विदेश मंत्री' सुषमा स्वराज

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज कल सुर्खियों में हैं। ख़बर थी कि सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से विदेश मंत्री हटा लिया है पर जैसे ही मीडिया पर यह खबर वायरल हुई, कुछ ही घंटों में सुषमा ने अपना बायॉ अपडेट कर दिया। अब सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिर से विदेश मंत्री लिख दिया है।

बुधवार सुबह ही खबर थी कि सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर बायॉ से 'विदेश मंत्री' हटा लिया है। हालांकि, सुषमा स्वराज के फॉलोअर्स ने करीब एक हफ्ते से उनके अकाउंट से यह जानकारी हटाए जाने का नोटिस लिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'ट्विटर पर सुषमा स्वराज का अकाउंट पर्सनल है। वह अपने मन मुताबकि बायॉ चेंज करती रहती हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत