1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुब्रमण्यम स्वामी ने BJP नेतृत्व को येदियुरप्पा को हटाने के खिलाफ किया आगाह

सुब्रमण्यम स्वामी ने BJP नेतृत्व को येदियुरप्पा को हटाने के खिलाफ किया आगाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2021 07:06 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 07:06 am IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाने के खिलाफ पार्टी नेतृत्व को बुधवार को आगाह किया।

सुब्रमण्यम स्वामी ने...- India TV Hindi
सुब्रमण्यम स्वामी ने BJP नेतृत्व को येदियुरप्पा को हटाने के खिलाफ किया आगाह Image Source : PTI

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाने के खिलाफ पार्टी नेतृत्व को बुधवार को आगाह किया। राज्यसभा सदस्य स्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘येदियुरप्पा ही थे जो सबसे पहले कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में लाये थे। कुछ ने उन्हें हटाने की साजिश रची क्योंकि वह 'चमचा' नहीं हो सकते हैं। उनके बिना, पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं लौट सकती। केवल उनके भाजपा में लौटने पर पार्टी फिर से जीती। वही गलती क्यों दोहराएं?’’

लिंगायत नेता येदियुरप्पा को सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन मिला है। वहीं लिंगायत मठों के कई संतों ने भी मुख्यमंत्री को पद से हटाने की अटकलों के बीच उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है।

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें कुछ समय से चल रही हैं और इसे पिछले हफ्ते येदियुरप्पा के दिल्ली दौरे के बाद और बल मिला था। येदियुरप्पा ने हालांकि इन अटकलों को निराधार बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत