1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु: दिनाकरन खेमे को छोड़ सांसद ने दिया मुख्यमंत्री गुट को समर्थन

तमिलनाडु: दिनाकरन खेमे को छोड़ सांसद ने दिया मुख्यमंत्री गुट को समर्थन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 04:11 pm IST

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) में टीटीवी दिनाकरन गुट की एक सांसद ने आज पाला बदलते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाले खेमे को समर्थन दे दिया।

dinakaran- India TV Hindi
dinakaran

चेन्नई: सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) में टीटीवी दिनाकरन गुट की एक सांसद ने आज पाला बदलते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाले खेमे को समर्थन दे दिया।

हाशिये पर डाल दिए गए पार्टी के नेता दिनाकरन के बारे में तेनकासी अजा सीट से अन्नाद्रमुक सांसद वी वसंती ने आरोप लगाया कि उन्होंने अम्मा सरकार अन्नाद्रमुक सरकार को अपदस्थ करने के लिए द्रमुक के साथ गठजोड़ कर लिया है। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को उनके समर्थक अम्मा कहते थे।

खेमा बदलने के बारे में पूछे जाने पर वसंती ने कहा, क्या उन्हें यह शोभा देता है कि वह दिनाकरन द्रमुक के साथ गठबंधन करके इस सरकार को गिरा देंगे वह यह बार-बार कह रहे हैं और हमें यह पसंद नहीं है। पार्टी के 1.5 करोड़ समर्थक इससे क्षुब्ध हैं।

उन्होंने कहा, अम्मा ने निस्सवार्थ भाव से लेागों के लिए काम किया। यह सरकार कैसे गिराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिनाकरन को छोड़ कर कुछ और लोग मुख्यमंत्री के खेमे में आ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत