1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. टीएमसी के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के अभिनेता तपस पॉल का निधन

टीएमसी के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के अभिनेता तपस पॉल का निधन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 08:50 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 08:50 am IST

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता तपस पॉल का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे।

टीएमसी के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के अभिनेता तपस पॉल का निधन- India TV Hindi
टीएमसी के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के अभिनेता तपस पॉल का निधन

कोलकात: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता तपस पॉल का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुम्बई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया,जहां सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। 

उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं और पिछले दो साल से लगातार उनका इलाज चल रहा था। पॉल कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। 

सीबीआई ने 2016 में रोज़ वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। 

उन्होंने ‘साहेब’ (1981), ‘परबत प्रिया’ (1984), ‘भालोबाशा भालोबाशा’ (1985), ‘अनुरागर चोयन’ (1986) और ‘अमर बंधन’ (1986) जैसी कई हिट फिल्में दी। फिल्म ‘साहेब’ (1981) के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर’ पुरस्कार भी मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत