1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शहाबुद्दीन के बाद अब तेज प्रताप के साथ दिखा भगोड़ा शार्पशूटर मोहम्मद कैफ

शहाबुद्दीन के बाद अब तेज प्रताप के साथ दिखा भगोड़ा शार्पशूटर मोहम्मद कैफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2016 10:25 am IST,  Updated : Sep 14, 2016 10:25 am IST

बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में वांटेड मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर अब नीतीश सरकार के मंत्री तेज प्रताप के साथ सामने आई है।

Tej Pratap- India TV Hindi
Tej Pratap

नई दिल्ली: बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में वांटेड मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर अब नीतीश सरकार के मंत्री तेज प्रताप के साथ सामने आई है। इससे पहले हत्या के आरोपी की तस्वीर आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबद्दीन के साथ भी सामने आई थी। कैफ शहाबुद्दीन के काफिले में भी नजर आया था।

आशंका जताई जा रही है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद राज्य में आरजेडी और जेडीयू गठबंधन के बीच खटास और बढ़ सकती है। इससे पहले हत्या के आरोपी की तस्वीर आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबद्दीन के साथ भी सामने आई थी।

जब बाहुबली नेता शहाबुद्धीन 11 साल बाद बेल पर जेल से निकलकर आए और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर अपना विवादित बयान दिया तो उस दिन के फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज में उनके पीछे एक कथित शार्पशूटर मो कैफ को देखा गया।

इसके बाद उसके नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ उसकी तस्वीरें मीडिया में आई। तस्वीर में वह आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को फूलों का गुच्छा देते हुए दिख रहा है। हालांकि यह तस्वीर कब की है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस साल मई में वरिष्ठ  पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या  के मामले में पुलिस मो कैफ की तलाश कर रही है और वह तब से फरार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत