1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेज प्रताप यादव के बगावती सुर अब भी बरकरार? शुक्रवार को लॉन्च करेंगे ‘तेज सेना’

तेज प्रताप यादव के बगावती सुर अब भी बरकरार? शुक्रवार को लॉन्च करेंगे ‘तेज सेना’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 01:22 pm IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद लालू प्रसाद यावद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बगावती सुर अभी भी बरकरार लग रहे हैं

Tej Pratap Yadav to laynch Tej Sena on June 28th- India TV Hindi
Tej Pratap Yadav to laynch Tej Sena on June 28th Image Source : TWITTER

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद लालू प्रसाद यावद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बगावती सुर अभी भी बरकरार लग रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह शुक्रवार 28 जुलाई को ‘तेज सेना’ को लॉन्च करने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने लोगों से जुड़ने की अपील की है।

तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा ‘बदलाव के लिए तेज सेना में शामिल हों, बदलाव करने वाले लोगों के लिए यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, 28 जून को लॉन्च की जा रही है।‘ तेज प्रताप यादव ने ‘तेज सेना’ से जुड़ने के लिए एक फोन नंबर भी जारी किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान तेज प्रताप यादव ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया था, तेज प्रताप अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण सीट से राष्ट्रीय जनता दल का टिकट दिए जाने पर नाराज थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत