1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेजस्वी यादव ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की

तेजस्वी यादव ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2018 08:34 am IST,  Updated : Sep 21, 2018 08:34 am IST

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की।

तेजस्वी यादव,भाजपा- India TV Hindi
तेजस्वी ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की

पटना: राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने दुबे पर अपने कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में विभिन्न मीडिया संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने गुरुवार को ट्वीट कर दुबे पर आरोप लगाया कि वह उनके पांव धोकर पीने वाले कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। दुबे बिहार के भागलपुर जिले के निवासी है जो झारखंड के गोड्डा से पिछले दो बार से सांसद हैं।

दुबे इसी हफ्ते के शुरू में मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दुबे इस शर्मनाक आचरण के लिए माफ़ी मांगने की बजाय गोड्डा की एक अदालत में साह के माध्यम से प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी की इस टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पैसे और विज्ञापनदाताओं के जरिए मीडिया को नियंत्रित कर रही भाजपा ने अब अपने सांसद के कृत्य को प्रसारित और प्रकाशित करने की हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत