1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोई भाजपा नेता दस लोगों से कुकर्म करवाए, हम 20 लाख रुपये देंगे: आप नेता नवीन जयहिंद

कोई भाजपा नेता दस लोगों से कुकर्म करवाए, हम 20 लाख रुपये देंगे: आप नेता नवीन जयहिंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 07:07 am IST,  Updated : Sep 19, 2018 07:28 am IST

आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद ने राज्य में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म पर मंगलवार को एक नया विवाद खड़ा करते हुए कहा कि अगर कोई भाजपा नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाता है तो वह उसे 20 लाख रुपये देंगे।

आप- India TV Hindi
कोई भाजपा नेता दस लोगों से कुकर्म करवाए, हम 20 लाख रुपये देंगे: आप नेता Image Source : ANI

चंडीगढ़: आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद ने राज्य में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म पर मंगलवार को एक नया विवाद खड़ा करते हुए कहा कि अगर कोई भाजपा नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाता है तो वह उसे 20 लाख रुपये देंगे।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के पति जयहिंद ने रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजे के तौर पर केवल दो लाख रुपये दिए जाने पर हरियाणा में भाजपा सरकार की निंदा करते हुए यह टिप्पणी की।

आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार कानून एवं व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। जयहिंद ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि क्या एक महिला की इज्जत की कीमत दो लाख रुपये है? मुख्यमंत्री ‘साहब’ शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई नेता दस लोगों से कुकर्म करवाए, 20 लाख हम देंगे उनको। अरे इज्जत की कोई कीमत होती है क्या? जब आप नेता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत