1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक भूकंप, कटिहार में 30 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके

पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक भूकंप, कटिहार में 30 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2018 08:41 am IST,  Updated : Sep 12, 2018 11:25 am IST

मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर और हरियाण में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर में सुबह 5:15 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: बुधवार को बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और नागालैंड में अभी भूकंप (Earthquake ) के झटके महसूस किये गये हैं। असम के कुछ हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि झटके सुबह 5.15 बजे दर्ज किए गए। (SC/ST मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्काल’ गिरफ्तारी पर लगाई रोक )

बीते सोमवार हरियाणा के झज्जर जिले में सोमवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था. इससे 24 घंटे पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सोमवार सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई।

इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था, भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी महसूस किए गए। इसी इलाके में रविवार को मध्य तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत