1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: 12 लोगों पर छात्रा से गैंगरेप का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार

हरियाणा: 12 लोगों पर छात्रा से गैंगरेप का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2018 09:20 am IST,  Updated : Sep 14, 2018 10:33 am IST

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनिना में 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर 12 लोगों ने बलात्कार किया। हैरान करने वाली बात ये है कि वारदात के बीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Haryana, gang-rape, Mahendergarh, Rewari- India TV Hindi
Haryana: 19-year-old CBSE Board Exam topper kidnapped, gang-raped in Mahendergarh Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रेवाड़ी: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनिना में 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर 12 लोगों ने बलात्कार किया। हैरान करने वाली बात ये है कि वारदात के बीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी और पूरे परिवार को डराया जा रहा है। बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बच्ची को डर दिखा रहे हैं जान से मार देंगे सर.. धमकी दी है..किसी को बताएंगे तो खत्म कर देंगे..डर से बोल नहीं रही है बच्ची..पूरा गांव ऐसे गुंडों के सामने कुछ नहीं बोल रहा।

नशीला पेयपदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

आरोपी एक कार में आए थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपी उसे बाद में कनिना में एक बस स्टॉप पर छोड़कर भाग गए।

महेंद्रगढ़ पुलिस कर रही है इस घटना की जांच

रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार युवती की शिकायत पर एक ‘जीरो प्राथमिकी’ दर्ज कर ली गई है। महेंद्रगढ़ पुलिस अपने क्षेत्र में घटित घटना की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत