1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब और कर्नाटक में सस्‍ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, इन राज्‍यों की सरकारें जल्‍द ही घटा सकती हैं वैट

पंजाब और कर्नाटक में सस्‍ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल, इन राज्‍यों की सरकारें जल्‍द ही घटा सकती हैं वैट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 04:27 pm IST

पंजाब और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल जल्दी ही सस्ता हो सकता है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को यह जानकारी दी।

Petrol and Diesel may soon become cheaper in Punjab and Karnataka - India TV Hindi
Petrol and Diesel may soon become cheaper in Punjab and Karnataka

शिमला। पंजाब और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल जल्दी ही सस्ता हो सकता है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस शांसित पंजाब और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वैट में दो प्रतिशत की कमी की थी।

पाटिल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद हिमालच प्रदेश में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान आवश्यक सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान कच्चे तेल का दाम काफी उच्च स्तर पर था पर इसके बाद भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की दरें कम थीं। उन्होंने कहा कि जनता 2019 के आगामी चुनाव में भाजपा को सबक देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा