Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Edited by: India TV News Desk Published : Sep 09, 2018 05:20 pm IST, Updated : Sep 09, 2018 05:22 pm IST

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के सोनपत और रोहतक में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में आज शाम 4.37 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के सोनपत और रोहतक में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि रिक्टर स्केल पर अभी भूकंप की तीव्रता का पता नहीं चला है।

कई इलाकों में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए जिसके बाद दहशत में अधिकतर लोग फौरन घरों से बाहर आ गए।

इससे पहले 1 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement