1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'जनादेश अपमान यात्रा' के लिए तेजस्वी पटना से रवाना, मां ने लगाया तिलक

'जनादेश अपमान यात्रा' के लिए तेजस्वी पटना से रवाना, मां ने लगाया तिलक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 03:53 pm IST

बिहार के चंपारण से बुधवार 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू करने के लिए राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना स्थित अपने आवास से रवान हुए। तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया।

tejashwi yadav- India TV Hindi
tejashwi yadav

पटना: बिहार के चंपारण से बुधवार 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू करने के लिए राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना स्थित अपने आवास से रवान हुए। तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया।

यात्रा पर निकलने के पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुक्त भारत बनाने की बात करते थे, परंतु आज उसी की गोद में जा बैठे हैं। नीतीश कुमार ने मैदान से हटकर यह साबित कर दिया कि वह रणछोड़ हैं।"

उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा के दौरान वह 'नीतीश कुमार द्वारा जनादेश के अपमान' की कहानी लोगों को बताएंगे तथा यह भी बताएंगे कि यहां के लोगों ने जिसे सत्ता से हटाया था, आज उसी के साथ नीतीश कुमार हो गए हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक तेजस्वी बुधवार को मोतिहारी में गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। इसके बाद वह अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

वह इसी दिन जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय, माधोपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे। शिवहर के जिला समाहरणालय मैदान में तेजस्वी गुरुवार को एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भी इसी दिन अलग-अलग जनसभा को संबोधित करने का कार्यकम है। इसके बाद वह पटना लौट आएंगे।

इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राजद के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत