1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नकदी संकट सरकार की ‘अपरिपक्वता’ का सबूत: शरद यादव

नकदी संकट सरकार की ‘अपरिपक्वता’ का सबूत: शरद यादव

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 12:53 pm IST

शरद यादव ने विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बैंक और एटीएम में गहराए नकदी संकट पर अपनी प्रतिक्रिया दी...

sharad yadav- India TV Hindi
sharad yadav

नई दिल्ली: वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बैंक और एटीएम में नकदी संकट को केन्द्र सरकार की अपरिपक्वता का सबूत बताया है। यादव ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी और आधार कार्ड को लागू करने सहित सरकार के जल्दबाजी भरे तमाम फैसले उसकी अपरिपक्वता को दर्शाते हैं जिसका नतीजा आज नकदी सकंट के रूप में दिख रहा है। इसका सीधा खामियाजा सिर्फ जनता को भुगतना पड़ रहा है।

यादव ने विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बैंक और एटीएम में गहराए नकदी संकट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह सब सरकार की अपरिपक्व सोच और जल्दबाजी में किये जा रहे फैसलों का नतीजा है।’’

उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों से देश का नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही ये फैसले समाज को बांटने का भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले चार सालों में किसी भी क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत