नई दिल्ली: WWE की रिंग में अंडरटेकर जैसे पहलवानों को चित करने वाले भारत के पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ अब आम आदमी पार्टी को पंजाब में सपोर्ट करेंगे। वो आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को समर्थन देंगे। आपको बता दें कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश के साथ साथ पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में आप पंजाब में किसी बड़े चेहरे की तलाश में है। खली का सपोर्ट आप पार्टी को फायदा करा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू के आप में शामिल होने की खबरें सामने आईं थीं हालाकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही आप में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो भाजपा से नाराज चल रहे थे।