1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल पड़ी है: PM मोदी

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल पड़ी है: PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 02:32 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में परिवर्तन रैली में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल पड़ी है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में परिवर्तन रैली में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल पड़ी है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले चुनाव में यूपी का हर नागरिक परिवर्तन का संकल्प पूर्ण करने के लिए जी-जान से जुट गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

काले धन के खात्मे के लिए उठाए गए अपने कदमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काले धन और काले मन से गरीबों को लूटा गया है। उन्होंने कहा कि काला धन और काला मन गरीबों का दुश्मन है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले की सरकारों के पास केवल अपने लिए समय था, हम पहले दिन से जो योजनाएं लाए हैं, वो सारी गांव के गरीब, शोषित, वंचित, माताओं-बहनों के लिए केंद्रित हैं।’

गरीबों और वंचितों के लिए अपनी सरकार के किए गए कामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहले की सरकारों के पास केवल अपने लिए समय था, हम पहले दिन से जो योजनाएं लाए हैं, वो सारी गांव के गरीब, शोषित, वंचित, माताओं-बहनों के लिए केंद्रित हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत