Google Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। गूगल ने इस सीरीज में चार नए मॉडल- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए हैं। गूगल के ये चारों फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। साथ ही, कंपनी ने फोन के चिपसेट आदि में भी अपग्रेड किया है। गूगल के ये फोन भारत में कब से खरीदे जा सकेंगे और इनपर क्या लॉन्च ऑफर दिया जा रहा है? आइए जानते हैं...
Google Pixe 11 की कीमत और ऑफर
गूगल ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आता है। इस फोन की खरीद पर कंपनी 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट चुनिदा बैंक के कार्ड पर ऑफर कर रही है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 9,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से कुल 16,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। इस फोन की सेल 20 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से की जाएगी। इसे चार कलर ऑप्शन- Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian में खरीदा जा सकता है।
- 12GB RAM + 256GB - 89,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,04,999 रुपये
Google Pixe 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर ऑफर
गूगल के ये दोनों फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आते हैं। Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आता है। Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,49,999 रुपये में आता है। ये दोनों फोन Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर में आते हैं।
Pixel 11 Pro
- 12GB RAM + 256GB - 1,19,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,34,999 रुपये
Pixel 11 Pro XL
- 12GB RAM + 256GB - 1,34,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,49,999 रुपये
इन दोनों फोन की खरीद पर कंपनी 10,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट चुनिदा बैंक के कार्ड पर ऑफर कर रही है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 9,000 रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है। इस तरह से कुल 19,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। इन दोनों फोन की सेल भी 20 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से की जाएगी।
Google Pixe 11 Pro Fold पर ऑफर
इस फोल्डेबल फोन को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 16GB RAM + 512GB में पेश किया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। साथ ही, इसे एक ही कलर ऑप्शन- 1,86,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी सेल भी 20 अगस्त को ही शुरू होगी। इसकी खरीद पर भी 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। गूगल स्टोर के मुताबिक, यह लॉन्च ऑफर 31 अगस्त 2026 तक वैलिड है।
- 16GB RAM + 512GB - 1,86,999 रुपये
यह भी पढ़ें - Google ने एडवांस हैल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च की Pixel Watch 5 स्मार्टवॉच, AI फीचर्स से है लैस