1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तृणमूल कांग्रेस बुधवार को सदन के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद में शामिल होगी

तृणमूल कांग्रेस बुधवार को सदन के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद में शामिल होगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 11:09 pm IST

शुरुआती अनिच्छा को त्यागकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होने वाले संवाद में शामिल होने का निर्णय लिया है। सरकार के उससे संपर्क करने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है। 

तृणमूल कांग्रेस बुधवार को सदन के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद में शामिल होगी - India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस बुधवार को सदन के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद में शामिल होगी 

नयी दिल्ली: शुरुआती अनिच्छा को त्यागकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होने वाले संवाद में शामिल होने का निर्णय लिया है। सरकार के उससे संपर्क करने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस संवाद में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोदी वीडियो लिंक के माध्यम से कल विभिन्न दलों के सदन के नेताओं से संवाद करेंगे। इस बैठक के दौरान कोविड-19 संकट और देशव्यापी लॉकडाउन पर चर्चा होने की संभावना है। बंदोपाध्याय लोकसभा में तृणमूल के नेता हैं और वह कोलकाता से प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे। 

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि पार्टी कई दिनों तक संसद में कोरोना वायरस के फैलने के विषय पर चर्चा की मांग करती रही लेकिन ऐसा कभी नहीं किया गया, इसलिए पार्टी ने शुरू में इस संवाद में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सरकार ने हमसे संपर्क किया और यह वास्तविक था। कोरोना वायरस के फैलने के कारण उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखकर इस पर विचार किया गया और हमने तय किया कि पार्टी का एक प्रतिनिधि अवश्य इस संवाद में शामिल हो।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत