1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पाक का झंडा लहराने वालों के सीने में गोली मारी जाए :तोगड़िया

पाक का झंडा लहराने वालों के सीने में गोली मारी जाए :तोगड़िया

 Written By: Agency
 Published : Jun 15, 2015 09:08 am IST,  Updated : Jun 15, 2015 10:36 am IST

राजकोट: ​विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के सीने में गोली मार देनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में लगातार पाक के झंडे लहराए जाने की घटनाओं पर

पाक का झंडा लहराने...- India TV Hindi
पाक का झंडा लहराने वालों को गोली मारी जाए: तोगड़िया

राजकोट: ​विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के सीने में गोली मार देनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में लगातार पाक के झंडे लहराए जाने की घटनाओं पर तोगड़िया ने यह बात कही। वीएचपी नेता ने केंद्र सरकार पर पाकिस्तान समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को तोगड़िया ने कहा , 'कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहराना चिंता का विषय है। जरूरी हो गया है कि जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हैं और पाकिस्तान के झंडे लहराते हैं, उनके सीने में गोली मारी जाए।'

कश्मीर को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए तोगड़िया ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादियों पर लगाम कसने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के ढुलमुल रवैये की वजह से अलगाववादियों की हिम्मत बढ़ती जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत