1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. TMC के सांसदों, विधायकों ने अपना विरोध जताने के लिए मीरा कुमार को वोट दिया: ममता बनर्जी

TMC के सांसदों, विधायकों ने अपना विरोध जताने के लिए मीरा कुमार को वोट दिया: ममता बनर्जी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2017 10:36 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 10:36 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश में जो चल रहा है उसके प्रति अपना विरोध जताने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार को अपना वोट दिया।

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश में जो चल रहा है उसके प्रति अपना विरोध जताने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार को अपना वोट दिया।

उन्होंने दावा किया कि कुमार को पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा मत मिले क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के सभी विधायकों और सांसदों से उन्हें वोट दिया है।

अपना मत डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, गौरक्षा, लोगों पर अत्याचार, दंगा, संघीय ढांचे में दखल, देश को बांटने के लिए राजनैतिक प्रतिशोध और आम आदमी की आवाज दबाने के नाम पर देश में जो चल रहा है, हमारा विरोध उसके खिलाफ है।

नोबेल विजेता से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा अमर्त्य सेन जैसी नामी गिरामी शख्सियतों की आवाज दबायी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत