1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में नोटों से भरे तीन ट्रक जब्त, मिले 570 करोड़ रुपये

तमिलनाडु में नोटों से भरे तीन ट्रक जब्त, मिले 570 करोड़ रुपये

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : May 14, 2016 09:36 pm IST

तमिलनाडु में असेंबली इलेक्शन के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है।

cash truck- India TV Hindi
cash truck

नई दिल्ली: तमिलनाडु में असेंबली इलेक्शन के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है। इसके पहले यहां के तिरुपुर जिले में शनिवार तड़के इलेक्शन कमीशन की टीम ने तीन ट्रकों से करीब 570 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। माना ये जा रहा था कि इस पैसे का इस्तेमाल इलेक्शन के दौरान होना था। बाद में यह रकम स्टेट बैंक की निकली। इसके पहले कंफ्यूजन में आयोग ने काफी देर तक ट्रकों को रोककर रखा।

बता दें कि इलेक्शन कमीशन की फ्लाइंग स्कवॉड तिरुपर जिले के चेंगापल्ली में चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां से तीन टैंकर गुजरे। अफसरों की ओर से रुकने के इशारों को नजरअंदाज कर ड्राइवरों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद अफसरों और पुलिस टीम ने इनका पीछा किया और काफी दूर जाकर इन्हें पकड़ा और पूछताछ की। ट्रक के ड्राइवरों ने जो काग़ज़ात दिखाएं हैं उसके मुताबिक़ ये पैसा कोयंबटूर से विशाखापट्टनम एसबीआई बैंक में जा रहा था। जांच के दौरान इन काग़ज़ातों में कई गड़बड़ियां पाई गई।

अधिकारियों के मुताबिक़ ट्रकों के नंबर काग़ज़ात पर लिखे नंबर से मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद अफसरों ने कंटेनरों को रोक कर रखा। बाद में बैंक के बड़े अधिकारियों ने आकर जरूरी कागजात दिखाए फिर ट्रकों को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत