1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डोभाल से पूछताछ करने पर पुलवामा हमले की सच्चाई सामने आ जाएगी: राज ठाकरे

डोभाल से पूछताछ करने पर पुलवामा हमले की सच्चाई सामने आ जाएगी: राज ठाकरे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2019 10:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 04:13 pm IST

पुलमावा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को ‘‘राजनीतिक शिकार’’ करार देते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

Raj Thackeray- India TV Hindi
Raj Thackeray

कोल्हापुर (महाराष्ट्र): पुलमावा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को ‘‘राजनीतिक शिकार’’ करार देते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। ठाकरे ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कहा, ‘‘यदि एनएसए डोभाल से पूछताछ की जाती है तो पुलवामा आतंकी हमले की सच्चाई सामने आ जाएगी। ’’

 
उन्होंने कांग्रेस के आरोपों से सहमति जताते हुए कहा, ‘‘पुलवामा हमले के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरबेट नेशनल पार्क में एक फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे। आतंकी हमले की खबरें आने के बाद भी उनकी शूटिंग जारी रही। ’’ मनसे प्रमुख ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवान ‘‘राजनीतिक शिकार’’ बने और हर सरकार ने इस तरह की चीजें गढ़ीं, लेकिन मोदी के शासन में यह अक्सर हो रहा है। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, ‘‘राज ठाकरे अपने पूरे करियर में नकल उतारते रहे हैं। अब वह डोभाल के खिलाफ आरोप लगा कर राहुल गांधी का अनुकरण रहे हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत